|
All Rung Community Centres of Rung Kalyan Sanstha (RKS) have been uniquely named as "Rung Mung Bung / रं मं बं".it Currently Haldwani and Dehradun buildings are almost complete and would be operationalized soon. Initially Haldwani Shakha was requested to create rules for Rung Mung Bung but so far it has not been finalized. As Dehradun building is also nearing completion, we have drafted a framework for these rules which would be discussed in AGM 2012. These rules can be customized to each Rung Mung Bung depending on utility and facilities available.
Here it is for reference and comments from al Rung Mung.
रं मं बं नियमावली प्रारूप
यह नियमावली रं कल्याण संस्था की विभिन्न शाखाओं में निर्मित मिलन केंद्र भवनों के संचालन, प्रबंधन एवं रख रखाव के उद्देश्य से प्रतिपादित की जाती है।
रं मं बं : मिलन केंद्र के उद्देश्य से निर्मित रं कल्याण संस्था के भवनों का नामकरण सर्वसम्मति से वार्षिक बैठक 2011 में रं मं बं स्वीकृत किया गया है। इस प्रकार के सभी भवनों को इसी नाम से अलंकृत किया जाए।
सुविधाएं
प्रत्येक रं मं बं में निम्नलिखित सुविधाओ का प्रविधान होगा :
- · संस्था शाखा कार्यालय
- · बैठक कक्ष
- · पुस्तकालय
- · रात्रि विश्राम सुविधा
- · छात्र निवास
- · रोगी निवास
- · खेल सुविधाएं
- · सामुदायिक कार्यक्रम कक्ष
आहर्ताएँ
प्रत्येक रं मं बं में सुविधाओ के उपभोग के लिए निम्नलिखित आहर्ताएँ निश्चित की जाती हैं :
- · रं कल्याण संस्था का आजीवन सदस्य/ छात्र सदस्य / मानद सदस्य
- · रं कल्याण संस्था का आजीवन सदस्य/ छात्र सदस्य / मानद सदस्य के निकट संबंधी /मित्रा / अतिथि
- · रं मं बं प्रबन्धन समिति की अनुमति से
- · छात्र सुविधाओं के लिए उपरोक्त आहर्ताओं के अतिरिक्त रं मं बं प्रबन्धन समिति द्वारा प्रतिपादित प्रवेश प्रक्रिया / नियमावली के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।
सुविधा उपभोग के नियम
प्रत्येक रं मं बं में सुविधाओ के उपभोग के लिए निम्नलिखित आहर्ताएँ निश्चित की जाती हैं :
- · इन सुविधाओं का उपयोग किसी भी अनैतिक अथवा अववैध कार्यों के लिए नहीं किया जाएगा।
- · संस्था के परिसर में किसी प्रकार का जुआ तथा उस से संबन्धित कार्य कलाप नहीं किए जाएंगे ।
- · इस प्रकार की किसी भी घटना पर दोषी सदस्यों पर रं मं बं प्रबन्धन समिति कार्यवाही करेगी।
- · छात्रों को अनुशासन में रह कर ही सुविधाओं का उपभोग करना होगा। नियमों तथा अनुशासन उल्लंघन पर निष्कासन की कार्यवाही की जाएगी।
- · छात्रों को किसी भी बाहर के व्यक्ति को अपने कमरे में ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- · आगुन्तकों से मुलाक़ात के लिए बैठक कक्ष अथवा सामुदायिक कार्यकलाप कक्ष का ही उपयोग किया जाए।
- · रात्रि विश्राम सुविधा हेतु कुछ कक्ष निर्धारित किए जाएंगे जिसमें प्रबन्धन समिति की अनुमति से सशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी
- · भोजन की व्यवस्था सामूहिक ही रखी जाएगी
- · किसी भी व्यक्तिगत कार्यक्रम के पश्चात सफाई इत्यादि की ज़िम्मेदारी कार्यक्रम आयोजक की होगी
सुविधा उपयोग शुल्क
रं मं बं प्रबन्धन समिति प्रत्येक वर्ष के लिए विभिन्न सुविधाओं के लिए शुल्क निर्धारित करेगी :
· बैठक कक्ष :
o बाहरी व्यक्तियों के लिए शुल्क
o संस्था सदस्यों की व्यक्तिगत बैठकों के लिए शुल्क
· पुस्तकालय : वार्षिक शुल्क / छात्रों के लिए निशुल्क
· रात्रि विश्राम सुविधा :
o सिंगल रूम : रु 300
o डबल रूम : रु 500
o डोर्मिटरी : रु 100
· छात्र निवास : निशुल्क और अंश दान / भोजन सशुल्क
· रोगी निवास : निशुल्क और अंश दान // भोजन सशुल्क
· खेल सुविधाएं : उपभोग शुल्क अथवा वार्षिक शुल्क
· सामुदायिक कार्यक्रम कक्ष
o बाहरी व्यक्तियों के लिए शुल्क
o संस्था सदस्यों की व्यक्तिगत कार्यक्रमों के लिए शुल्क
प्रबंधन समिति
समिति :
समिति में स्थानीय शाखा के दो पदाधिकारी, केन्द्रीय कार्यकारिणी के एक सदस्य अनिवार्य होंगे।
संस्था में महिलाओं को भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
समिति के कार्य
§ रं मं बं प्रबन्धन समिति मुख्यतः संचालन, प्रबन्धन एवं रख रखाव के लिए उत्तरदाई होगी
§ प्रबन्धन समिति को संचालन, प्रबन्धन एवं रख रखाव हेतु कार्मिकों/संस्थाओं को अनुबंधित करने के अधिकार दिये जाएंगे।
§ प्रबन्धन समिति को नियमावली तथा शुल्क निरधारण के अधिकार होंगे
§ प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को समिति अधिकार निर्वाहन के लिए अधिकृत कर सकती है। अध्यक्ष एवं सचिव के सभी निर्णयों का समिति द्वारा बैठकों में अनुमोदित किया जाना अनिवार्य होगा।
समिति की बैठकें
समिति की बैठक प्रत्येक माह में एक बार अवश्य की जाएगी।
|